फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Navratri from today, worship of Maa Durga will be done from house to house

नवरात्र आज से, घर-घर होगी मां दुर्गा की पूजा

Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Navratri from today, worship of Maa Durga will be done from house to house
सब्जी मंडी में शारदीय नवरात्र के पूर्व चुनरी खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : JAUNPUR
शारदीय नवरात्र सात अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इस बार आठ दिन का होगा। इस बीच बुधवार को श्रद्धालु नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की तैयारी में जुट गए। बुधवार को पूरे दिन घरों व मंदिर से लेकर पूजा पंडालों के आसपास तक साफ-सफाई का दौर चला। बाजारों में पूजन सामग्री की खरीद के लिए भीड़ लगी रही। लोग नारियल, चुनरी सहित अन्य पूजा सामग्रियों की खरीदारी में जुटे रहे। बाजारों में भीड़ के कारण प्रमुख बाजारों में यातायात जाम की समस्या भी रही। पुलिसकर्मी जाम हटाकर यातायात सुचारु करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

देवी आराधना का पर्व नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू होगा। इस बीच श्रद्धालुओं ने पूजन की तैयारी तेज कर दी। उधर, आचार्य डॉ. शैलेश मोदनवाल का कहना है कि षष्ठी तिथि के क्षय के कारण इस बार नवरात्र आठ दिनों का ही होगा। महावीर पंचांग के अनुसार नवरात्र की शुरुआत चित्रा नक्षत्र में होगी। इसलिए कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त में करना श्रेष्ठ रहेगा। कलश स्थापना का समय दिन में 11:36 से 12:24 बजे तक रहेगा। नवरात्र में चार दिन रवि योग बन रहा है। यह योग उन्नति और समृद्धि का परिचायक है। नवरात्र की प्रतिपदा व नवमी तिथि बृहस्पतिवार के दिन पड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है। अधिष्ठाता देव गुरु बृहस्पति हैं, जो शुभता के प्रतीक हैं। गुरू धर्म, संतान, विद्या, भाग्य के कारक माने जाते हैं।
विज्ञापन

........
पूजन सामग्री खरीद करने वालों की लगी रही भीड़
जौनपुर। जिले भर में किराना की दुकानों पर देर शाम तक भीड़ लगी रही। लोग पूजन सामग्री खरीदते नजर आए। हालांकि पिछली बार की तुलना में पांच से 10 रुपये का अंतर देखने को मिला। इस बार नारियल प्रति पीस 25 रुपये में बिक रहा था। इसी तरह चुनरी कम से कम 10 रुपये, रामदाना 54 रुपये किलो, कपूर 105 रुपये प्रति 100 ग्राम, मेवा 240 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। अन्य पूजन सामग्रियों के मूल्य करीब-करीब पहले जैसे ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed