{"_id":"68bb442c6536e069a00ae73a","slug":"national-unity-conference-on-eid-miladunnabi-message-of-love-and-brotherhood-echoed-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-140163-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ईद मिलादुन्नबी पर कौमी यकजहती कांफ्रेंस, गूंजा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ईद मिलादुन्नबी पर कौमी यकजहती कांफ्रेंस, गूंजा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम
विज्ञापन
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया, अटाला मस्जिद से लेकर शाही ईदगाह तक सभी इमारत को लाइट से जगमग हो रही है। शहर के कोतवाली चौराहा पर शुक्रवार को कौमी यकजहती काफ्रेंस का आयोजन मरकजी सीरत कमेटी के सदर मजहर आसिफ की अध्यक्षता एवं डॉक्टर शकील अहमद के संरक्षण में हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया की वजह से नफरत बढ़ रही है, बीमारी के वक्त खून लेते समय न कोई जाति पूछी जाती है न धर्म, लेकिन बाकी मौकों पर हम अक्सर बंट जाते हैं, हमें इंसानियत के पैगाम को समझना होगा।
जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने कहा कि हज़रत मोहम्मद साहब ने हमेशा मानवता को बढ़ावा देने का संदेश दिया है। हमे उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की ज़रूरत है। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने भी भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को मुबारकबाद पेश किया। विशिष्ट अतिथि विद्युत कर्मचारी संघ के नेता निखिलेश सिंह ने कहा कि जौनपुर हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब का केंद्र रहा है। यहां की मिट्टी में अमन, मोहब्बत और भाईचारा रचा-बसा है। पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि देश की अखंडता और एकता को बचाए रखने के लिए जरूरी है कि हम जाति-धर्म से ऊपर उठकर मोहब्बत का पैगाम दें, इसके अलावा नगर पंचायत मड़ियाहूं के चेयरमैन प्रतिनिधि कमाल फारूकी व जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उलमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना वसीम अहमद शेरवानी, मौलाना कयामुद्दीन, मौलाना अफाक अहमद, सैयद मसूद मेहंदी, हाजी अब्दुल अहद मुन्ने, डॉक्टर हसीन बबलू, असलम शेर खान, डॉक्टर शकील अहमद आदि उपस्थित रहे। संचालन अजवद कासमी ने किया।