फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Namrata won double gold and Renu won bronze

नम्रता ने दोहरा स्वर्ण तो रेनु ने जिता कांस्य

Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Namrata won double gold and Renu won bronze
रोहतक में आयोजित खेल में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल कर लौटी नम्रता व रेनू। - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। नगर के शिव गोविंद महाविद्यालय की दो छात्राओं ने रोहतक (हरियाणा) में आयोजित खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किया है। जय हिंद एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स मछलीशहर के कोच मनोज कुमार यादव ने बताया कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला ग्रेपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता 31 मार्च से चार अप्रैल तक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित की गई थी। इसमें शिव गोविंद महाविद्यालय की छात्रा नम्रता यादव निवासी नेवढ़िया ने 70 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। ग्रेपलिंग गी कुश्ती और नोगी कुश्ती दोनों प्रतियोगिता में उसने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रेनू यादव निवासी चकनवाबाद ने ग्रेवलिंग गी कुश्ती में सिल्वर और नोगी कुश्ती में कांस्य पदक जीता है । दोनों महिला खिलाड़ी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय टीम से प्रतिभाग करने गईं थीं। इससे पहले नम्रता यादव अक्टूबर 2021 में नई दिल्ली में भी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। उक्त छात्राओं के वापस लौटने पर स्कूल के शिक्षकों, सहपाठियों और क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed