फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Names of 32 centers removed from the list of examination centres, resentment among colleges

Jaunpur News: परीक्षा केंद्र की सूची से 32 केंद्रों का नाम कटा, कॉलेजों में नाराजगी

Wed, 13 Nov 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Names of 32 centers removed from the list of examination centres, resentment among colleges
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2025 की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची से 32 कॉलेजों का नाम काट दिया है। इसे लेकर कॉलेजों में नाराजगी है। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी होने के बाद 10 से अधिक कॉलेजों ने आपत्ति जताई है। सूची से शहर के कई एडेड कॉलेजों का नाम भी गायब है।
विज्ञापन

बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन होने के बाद कॉलेज संचालकों में अफरातफरी मच गई है। बोर्ड ने पिछले साल हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए जिले 238 केंद्र बनाए थे। जबकि इस बार 206 केंद्रों की सूची जारी की है। केंद्रों की सूची जारी होने की जानकारी मिलते ही कॉलेज संचालक डीआईओएस कार्यालय में चस्पा सूची देखने पहुंच गए। जिन कॉलेजों का नाम परीक्षा केंद्रों की सूची से कटा है, ऐसे करीब 10 विद्यालयों ने आपत्तियां जताई हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में एक लाख 52 हजार 100 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसमें हाईस्कूल के 74838 और इंटरमीडिएट के 77262 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिले में माध्यमिक स्तर के कुल 664 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इनमें 150 वित्तपोषित, 31 राजकीय और शेष स्ववित्तपोषित विद्यालय हैं।
विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए जारी सूची में शहर के कई एडेड कॉलेजों का नाम शामिल नहीं किया गया है। जबकि इन कॉलेजों को पिछले साल परीक्षा केंद्र बनाए गया था। इसमें राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर काॅलेज, नगर पालिका इंटर काॅलेज, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समेत कई अन्य कॉलेज शामिल हैं। इन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस को पत्र देकर आपत्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed