फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nagar Palika claims that 35 out of 50 drains are clean, there will be no waterlogging

Jaunpur News: नगर पालिका का दावा, 50 में से 35 नाले साफ, नहीं होगा जलभराव

Mon, 02 Jun 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nagar Palika claims that 35 out of 50 drains are clean, there will be no waterlogging
जौनपुर। हर बारिश में शहरी क्षेत्रों में जलभराव होता है। इससे निजात पाने के लिए नगर पालिका परिषद जौनपुर की तरफ से नालों की सफाई 25 अप्रैल से शुरू करा दी गई। बगैर टेंडर के नगर पालिका स्वयं के संसाधन से नालों की सफाई करा रहा है। शहरी क्षेत्र में 50 नाले हैं, इसमें 21 हजार 500 मीटर सफाई की जानी है। नगर पालिका का दावा है कि 50 में से 35 नालों की सफाई हो गई है। जिले में मानसून 22 जून के बाद आने की संभावना है। इसके तहत मतापुर, महावीर मंदिर नखास सद्भावना मोड़, गांधी पार्क से खरका तिराहा, भारतीय स्टेट बैंक से अंबेडकर पार्क, ईदगाह गेट से एलआईसी कार्यालय, लाल दरवाजा मस्जिद से सदर इमामबाड़ा तक, सुनीता हास्पिटल से नईगंज तिराहा तक नालों की सफाई का कार्य होना है। अभी भी कई नालों की सफाई होना बाकी हैै। नगर पालिका में पिछले साल एक भी निविदा न आने पर इस बार टेंडर ही नहीं आमंत्रित किया गया। 25 अप्रैल से नगर पालिका स्वयं के संसाधनों से सफाई करा रही है। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार 50 नाले हैं, जिसमें बड़े नालों की संख्या 12 हैं, इसकी लंबाई 9 हजार 750 मीटर, मझले नालों की संख्या 15 हैं इसकी लंबाई 7 हजार 150 मीटर, छोटे नालों की संख्या 23 हैं, इसकी लंबाई 4600 मीटर है। नगर पालिका को मानसून से पहले 21 हजार 500 मीटर नाला की सफाई करनी है। काफी संख्या में नाले सीवर में कनेक्ट हो गए हैं। नालों की सफाई के लिए 20 सफाई कर्मचारी पहले से ही काम करते थे, अब यह बढ़कर 50 हो गए हैं। इसमें करीब तीन गैंग लगाए गए हैं। इसमें उत्तरी व दक्षिणी छोर पर गैंग है। जिनके जरिए ही सफाई कराई जा रही है। इसकी मानीटरिंग सफाई निरीक्षक द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

नाला सफाई का कार्य 15 जून तक पूरा कर लेना है। इसमें अब तक करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 50 नालों में से 35 नालों की सफाई कराई जा चुकी है। नाला सफाई का कार्य जारी है, मानसून आने से पहले कार्य पूरा करा लिया जाएगा। - पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed