फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   My sisters were killed by the train on the scolding of the family

परिवार वालों की डांट पर ट्रेन से कट मरी थीं ममेरी बहनें

Mon, 26 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
My sisters were killed by the train on the scolding of the family
उचौरा गांव के समीप स्थित वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर रविवार को दिन में करीब एक बजे ट्रेन से कटकर मरने वाली किशोरी और युवती आपस में ममेरी बहनें थीं। परिवार की डांट से क्षुब्ध होकर दोनों ने ट्रेेन से कटक र जान दे दी थी। सोमवार की दोपहर को दोनों के कपड़े से परिवार के लोगों ने उनकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर लखौवा रेलवे क्रासिंग के पहले उचौरा गांव में सोनकर बस्ती है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो युवतियों की मौत हो गई थी। वहीं, बक्शा स्टेशन मास्टर स्वतंत्र बहादुर के मुताबिक ट्रेन 12.55 बजे स्टेशन पर करीब पांच मिनट रुकी थी। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने दोनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सुबह ट्रेन से कटकर दो युवतियों के मरने का समाचार पढ़ने के बाद दोनों के परिजन बक्शा थाने पहुंच गए। पुलिस मर्चरी हाउस ले जाकर परिजनों से शिनाख्त करवाई। मरने वाली 17 साल की किशोरी बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज की है, जबकि दूसरी मड़ियाहूं क्षेत्र के उगापुर की है, जो रिश्ते में ममेरी बहन हैं। किशोरी करीब एक माह से अपने ननिहाल उगापुर में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह युवती को उसके परिवार के लोगों ने किसी बात को लेकर डांट फटकार लगा दी थी। इससे क्षुब्ध होने पर दोनों दिन में करीब 11 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर एक साथ निकल गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सई नदी किनारे पहुंची होंगी। जहां से दोनों खुद नाव से नदी पार कर बाजार की तरफ चली गई। इधर जब शाम तक वे घर नहीं पहुंची उनकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला था। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। मृतकों की पहचान दूसरे दिन उनके परिवार के लोगों ने कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed