फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   My brother, who went fishing, drowned in Varuna river

मछली पकड़ने गए ममेरे भाई वरुणा नदी में डूबे

Mon, 23 Aug 2021 07:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
My brother, who went fishing, drowned in Varuna river
रामपुर थाना क्षेत्र के कोदैला गांव के पास सोमवार की दोपहर मछली पकड़ने गए एक युवक और एक किशोर वरुणा नदी में डूब गए। रामपुर और भदोही के धौरहरा थाने की पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटी है। शाम सात बजे तक दोनों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

भदोही जिले के नईबाजार चौकी क्षेत्र के गुलौरा गांव निवासी राजेश गौतम का 14 वर्षीय पुत्र सनी रक्षाबंधन पर रविवार को अपने मामा विजयशंकर गौतम के घर आया था। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे सनी अपने ममेरे भाई अजय गौतम (18) पुत्र विजय शंकर के साथ वरुणा नदी के पास गए थे। काफी देर तक दोनों वापस घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजते हुए नदी के किनारे पहुंचे तो नदी के किनारे कटिया और दोनों की चप्पल पड़ी थी लेकिन दोनों आस-पास नहीं दिखे। दोनों के नदी में डूबने की आशंका पर परिजनों ने शोर मचाया तो आस-पास के गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। नदी के दूसरे किनारे पर स्थित उमरी गांव भदोही जिले के नईबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में होने के कारण भदोही पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई। रामपुर और भदोही जिले की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों की तलाश शुरू कर दी। शाम करीब सात बजे तक दोनों का पता नहीं चल सका है। अजय और सनी के नदी में डूबने की खबर से घर में कोहराम मच गया है। सीओ मड़ियाहूं एसपी उपाध्याय ने बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र के कोदैला गांव के पास वरुणा नदी में दो बच्चों के डूबने की सूचना पर पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed