फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Muslim community takes to the streets over Khamenei's death, raising slogans against America and Israel

Jaunpur News: खामनेई की मौत पर सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, अमेरिका-इस्राइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Sun, 01 Mar 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Muslim community takes to the streets over Khamenei's death, raising slogans against America and Israel
कल्लू के इमामबाड़ा में अमेरिका व इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते शिया समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : 1
जौनपुर। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता रहबर अली खामनेई की मौत की खबर मिलते ही जिले का माहौल गमगीन और आक्रोशित हो गया। रविवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका व इस्राइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर के सदर इमामबारगाह में धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी के नेतृत्व में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पश्चिमी ताकतों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर मौलाना जैदी ने कहा कि रहबर की शहादत केवल ईरान के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मुस्लिम जगत (उम्मत) के लिए एक अपूरणीय क्षति है। यदि विश्व शक्तियां इसी तरह जुल्म का साथ देंगी, तो इसके परिणाम वैश्विक शांति के लिए बेहद घातक होंगे। विरोध प्रदर्शन में मौलाना अंबर अब्बास खान, मौलाना मोहसिन, मौलाना यासिर आदि मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदायों से इस हमले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की। वहीं, शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर दिखा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उधर, बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने कल्लू के इमामबाड़ा पहुंचकर भी अमेरिका व इस्राइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि शिया समुदाय आयतुल्लाह खामेनई को अपना रहबर मानता था। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगो ने अमेरिका व इस्राइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। शिया धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद रज़ा ने कहा कि जिस तरह से अमेरिका व अपने आतंकवादी तरीके से हमला कर आयतुल्लाह की हत्या की है, उससे पूरे विश्व में उनका चेहरा बेनकाब हो गया।

कल्लू के इमामबाड़ा में अमेरिका व इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते शिया समुदाय के लोग। संवाद

कल्लू के इमामबाड़ा में अमेरिका व इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते शिया समुदाय के लोग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed