{"_id":"60ec87bc9e472d52bb289717","slug":"murder-over-land-dispute-in-jaunpur-two-sons-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में जमीन विवाद में भाई की हत्या, दो बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में जमीन विवाद में भाई की हत्या, दो बेटे घायल
Mon, 12 Jul 2021 11:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:49 PM IST
सार
जौनपुर में खेतासराय थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस वार्ड नंबर 3 में सोमवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीट कर अधेड़ की हत्या कर दी। मृतक के दो बेटे भी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस वार्ड नंबर 3 में सोमवार की देर रात जमीन के विवाद को लेकर दो भाई भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी डंडे से पीट कर अधेड़ की हत्या कर दी। घटना में मृतक के दो बेटे भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस वार्ड नंबर तीन के निवासी अनिरुद्ध प्रसाद (55) का उनके भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात 9.30 बजे दोनों पक्षों में वाद विवाद होने के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दूसरे भाई के पक्ष के लोगों ने अनिरुद्ध और उनके बेटों आशीष (28) मनीष (32) की जमकर पिटाई कर दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिवार के लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर रात अनिरुद्ध प्रसाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर मृतक के घर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
खेतासराय एसओ राजेश यादव ने कहा कि जमीन के बंटवारे को लेकर भाई-भाई में मारपीट हो गई थी। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।