{"_id":"68e491636064f14a3d0a10b8","slug":"murder-of-young-man-in-jaunpur-in-dispute-over-100-rupees-for-liquor-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में शख्स की हत्या: शराब के 100 रुपये को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, पहले गाली- गलौज की फिर हमला कर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में शख्स की हत्या: शराब के 100 रुपये को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, पहले गाली- गलौज की फिर हमला कर ली जान
Tue, 07 Oct 2025 09:36 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:36 AM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दो व्यक्तियों के बीच शराब के 100 रुपये को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव में सोमवार की रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शराब के मात्र 100 रुपये को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी त्रिवेणी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पसेवा गांव निवासी अरविंद चौहान (48) ने सोमवार की शाम अपने ही गांव के अलगू राम को शराब लाने के लिए 100 रुपये दिए थे। बताया जा रहा है कि अलगू शराब नहीं लाया। इधर, अरविंद ने जब रुपये वापस मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि अलगू राम ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर अरविंद पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: वाराणसी में हादसे...पांच की मौत, ज्ञानवापी केस में नौ अक्तूबर को सुनवाई; पढ़ें खबरें
विज्ञापन
पत्नी गुड़िया के अनुसार, अलगू राम ने अरविंद को लात-घूसों और किसी कठोर वस्तु से मार दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल अरविंद मौके पर ही गिर पड़ा और बेसुध हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने हालत नाज़ुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
बेसहारा हुआ परिवार
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलगू राम मौके से गिरफ्तार किया गया है। मृतक अरविंद चौहान के परिवार में पत्नी गुड़िया चौहान, एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी और बच्चे बेसुध हालत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलगू राम मौके से गिरफ्तार किया गया है। मृतक अरविंद चौहान के परिवार में पत्नी गुड़िया चौहान, एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी और बच्चे बेसुध हालत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।