{"_id":"677984999c6b449a08067cb4","slug":"murder-of-married-woman-for-dowry-jaunpur-news-c-193-1-va11001-127743-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दहेज के लिए की विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दहेज के लिए की विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
लाइन बाजार थानाक्षेत्र के गहोरा रामदयालगंज में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना शुक्रवार रात लगभग नौ बजे की है। मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद निषाद ने बताया कि उसकी 26 वर्षीय बेटी सुमन की शादी साल 2018 में 19 जून को गहोरा रामदायलगंज गांव निवासी चंद्रसेन निषाद से हुई थी।
शुक्रवार की रात हम लोगों को सूचना मिली की आपकी लड़की की तबीयत खराब है। राजेंद्र और उनके भाई जब पहुंचे तो सुमन की लाश उसके कमरे में चौकी पर लेटाई हुई मिली।
विज्ञापन
पिता ने आरोप लगाया कि सुमन के ससुराल वाले हमेशा उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी। उधर ससुराल वालों का कहना है सुमन ने खुद फंदे से लटककर जान दी है। पिता राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पति चित्रसेन, ससुर अच्छेलाल निषाद, सास मन्ना देवी, देवर उदई और अवधेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।