फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Young man murder by brother in jaunpur over property

Jaunpur : पूजा में बैठने पर बड़ा विवाद... भाइयों ने भाई को ही डंडों से पीटकर मार डाला, वारदात में पिता शामिल

Sat, 28 Sep 2024 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 02:13 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक शख्स को उसके ही भाइयों ने कमरे में बंद कर लाठी-डंडे से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। वारदात में पिता शामिल था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Young man murder by brother in jaunpur over property
मौके पर छानबीन करती फॉरेंसिक टीम व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खोईरी के खरगापुर गांव में बृहस्पतिवार को पूजा में बैठने को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। इस पर भाइयों ने अपने ही भाई  को कमरे में बंद कर लाठी-डंडे से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। वारदात में पिता शामिल था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खरगापुर गांव निवासी कैलाशनाथ शुक्ल के घर पितृपक्ष में गया जाने के लिए बृहस्पतिवार को पूजा पाठ चल रहा था। पूजा में शामिल होने के लिए पूरा परिवार इकट्ठा हुआ था। शाम को पूजा में बैठने को लेकर भाइयों के बीच आपसी विवाद हो गया। इसके बाद पिता और पांच भाइयों समेत परिवार के अन्य लोगों ने 47 वर्षीय विनोद कुमार शुक्ला को घर में बंदकर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट दिया। 
विज्ञापन


पिटाई के बाद उसे मरणासन्न अवस्था में ही घर में बंद कर दिया। गांव के बाहर सड़क पर घर बनवाकर रह रही पत्नी सुमन को कुछ देर बाद जब जानकारी हुई तो वह घर पहुंची। उसने एक कमरे में अपने पति को खून से लथपथ पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन ने घटना की जानकारी मुंबई में अपने भाई नीलेश को दी। नीलेश ने बरसठी पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद को सीएचसी पहुचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों में चर्चा थी कि इन लोगों का जमीन विवाद काफी दिनों से चल रहा था। इसके कारण विनोद भाइयों और पिता से अलग गांव के बाहर दो कमरे बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। लोगों ने बताया कि विनोद छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर के अन्य सदस्य विनोद के खिलाफ एकजुट थे।

विनोद की पत्नी सुमन की तहरीर पर पुलिस ने भाई मनोज शुक्ला, प्रमोद शुक्ला उर्फ नेता, प्रदीप शुक्ला, संदीप शुक्ला, आनंद शुक्ला, पिता कैलाश नाथ शुक्ला, माता धर्मशीला, निधि, नीतू, कुसुम, रिशू, खुशी, सरोजा मिश्रा और रेखा मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मृतक को 18 वर्षीय पुत्र विशेष शुक्ला और बेटी प्रिशा उर्फ गुनगुन है। बेटा इस समय अपने मामा के पास मुंबई में है। थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed