फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder in jaunpur for land dispute Elder brother was beaten to death with sticks along with sons

जमीन विवाद में हत्या: जौनपुर में बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 08 Nov 2021 09:42 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 08 Nov 2021 09:42 AM IST
सार

जौनपुर के  ईश्वरीपुर नेवादा गांव निवासी लालजी यादव (55) का छोटे भाई रामजीत से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। 

विज्ञापन
Murder in jaunpur for land dispute Elder brother was beaten to death with sticks along with sons
जौनपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति की उसके अपनों ने ही जमीन विवाद में हत्या कर दी। आरोप छोटे भाई और भतीजों पर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


ईश्वरीपुर नेवादा गांव निवासी लालजी यादव (55) का  छोटे भाई रामजीत से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है की सुबह सोमवार सुबह करीब सात बजे लालजी यादव विवादित जमीन को अपनी बताते हुए उसपर मिट्टी डलवा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर रामजीत ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन


दोनों पक्षों से महिलाएं भी आपस में मारपीट करने लगीं। इसी दौरान रामजीत उसके बेटे सत्यम, शिवम और शुभम ने लालजी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने के कारण वह वहीं गिर पड़ा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कारंजाकला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुटी हैं। वहीं घटना को लेकर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मामूली विवाद में होमगार्ड ने फल विक्रेता को मारा चाकू, आक्रोशित भीड़ ने मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed