फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Municipality paid 42 lakh outstanding electricity bill

Jaunpur News: पालिका ने भरा 42 लाख बकाया बिजली बिल, 37 महीने बंद प्लांट जल्द होगा चालू

Wed, 19 Mar 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Municipality paid 42 lakh outstanding electricity bill
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर की तरफ से कुल्हनामऊ में सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का बकाया 42 लाख रुपये दो दिन पहले बिजली निगम में जमा कर दिया गया। साथ ही नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया। अब करीब 37 माह से बंद पड़े प्लांट का संचालन जल्द शुरू हो हो जाएगा। पूर्व में प्लांट का संचालन करने वाली संस्था एटूजेड के खिलाफ आरसी जारी कर वसूली की जा रही है। इसके लिए जौनपुर के डीएम ने अलीगढ़ के डीएम को पत्र लिखकर वसूली कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन



कुल्हनामऊ में 11 एकड़ में बने साॅलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण वर्ष 2013 में शुरू हुआ था। 18 मार्च 2021 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने इसका लोकार्पण किया था। इस प्लांट के निर्माण से लेकर संचालन की जिम्मेदारी ए टू जेड नामक संस्था को दी गई। संस्था ने मार्च 2021 से नवंबर 2021 तक काम किया। इसके बाद कर्मचारियों का भुगतान न होने की बात कहते हुए प्लांट का संचालन बंद कर दिया। इस दौरान करीब 42 लाख रुपये बिजली का बिल संस्था पर बकाया हो गया। भुगतान न होने के चलते करीब 20 महीने पहले बिजली निगम ने कनेक्शन भी काट दिया। नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक संस्था ए टू जेड से बकाया जमा करवाया जाएगा। नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए नगर पालिका की तरफ से बिजली विभाग को पत्र भेजा गया है। हालांकि अभी तक कनेक्शन नहीं मिला है। अब प्लांट का संचालन खुद नगर पालिका ही करेगी।
विज्ञापन

............................................................
ये हैं आंकड़े :-
- 12.39 करोड़ से निर्माण
- वर्ष 2011 में हुआ शिलान्यास
- वर्ष 2013 में शुरू हुआ निर्माण
- 18 मार्च 2021 को लोकार्पण
- नवंबर 2021 से प्लांट का संचालन ठप।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के संचालन के लिए नए बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है। जब तक एक ही प्लांट पर पुराना बकाया नहीं जमा किया जाता तब तक बिजली निगम उसी स्थल पर दूसरा कनेक्शन नहीं देता। नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है, जिससे नगर पालिका खुद इसका संचालन कर सकेगी। बकाये की वसूली के लिए जिलाधिकारी अलीगढ़ को वसूली कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed