फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   mungarabadshahpur youth dies of covid in oman

ओमान में मुंगराबादशाहपुर के युवक की कोविड से मौत

Tue, 24 Aug 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
mungarabadshahpur youth dies of covid in oman
मुंगराबादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला पकड़ी गोदाम निवासी एक युवक की मस्कट ओमान में कोरोना से मौत हो गई। वह पिछले दो माह से कोविड हास्पिटल में भर्ती थे। मंगलवार को सुबह 9 बजे उनकी मौत हो गई। मौत की खबर फोन से परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पकड़ी गोदाम निवासी सादात उर्फ हशमत अंसारी (40) पुत्र डा. इकबाल अंसारी पिछले 10 सालों से मस्कट ओमान की एक कंपनी में बतौर मैनेजर काम करते थे। पत्नी व दो बच्चे भी साथ रहते थे। दो माह पूर्व उन्हें सर्दी खांसी, बुखार की शिकायत हुई। जब तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्हें मस्कट के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया। परिवार के लोगों के मुताबिक जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव मिली। लगातार उनकी हालत बिगड़ती गई और मंगलवार को सुबह 9 बजे हास्पिटल में उनकी मौत हो गई। उधर, सादात की मौत की सूचना घर पर तो कोहराम मच गया। परिजनों से इजाजत के बाद शव को मस्कट के कब्रिस्तान में मंगलवार की शाम को सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed