Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Multipurpose hall to be built at a cost of ten crores

Jaunpur News: दस करोड़ की लागत से बनेगा बहुउद्देशीय हाल, मिली स्वीकृति<bha>--</bha><bha>--</bha>

Mon, 13 Mar 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose hall to be built at a cost of ten crores
जौनपुर। जिले में खेल के विकास के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम में बहुउद्देशीय हाल बनाया जाना है। इसके लिए 10 करोड़ की परियोजना को केंद्र सरकार से स्वीकृत प्राप्त हो गई है। बजट प्राप्त होते ही एक माह के अंदर काम शुरू कराया जाएगा। इसमें एक छत के नीचे खिलाड़ी कई खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। खेलो इंडिया योजना के तहत पूर्व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के कार्यकाल में इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में बहुउद्देशीय हाल बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें इनडोर स्टेडियम के सारे खेल हो सकते हैं, जैसे-बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, तलवार, बास्केटबाल, टेनिस आदि खेल है। यह करीब 10 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसके लिए दो बार खेल मंत्रालय भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। अब खेल मंत्रालय की तरफ से बजट आने का इंतजार किया जा रहा है। इसमें पहली किस्त 40 फीसदी, दूसरी किस्त 40 फीसदी व तीसरी किस्त 20 फीसद प्राप्त होगी।
विज्ञापन

---------------------
इनसेट--
खेल को मिलेगा बढ़ावा, खिलाड़ियों को मिलेगी पहचान
एक माह में इसका टेंडर कराकर काम शुरू कराया जाएगा। यह हाल स्टेडियम में ही बनाया जाएगा। जिससे जिले ही नहीं पूर्वांचल के आस-पास के जिलों के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेर सकेंगे। इसमें खिलाड़ियों का कौशल निखारने का काम किया जाएगा। जिससे जनपद समेत पूर्वांचल के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। यह हाल पूरी तरह से आधुनिक व स्मार्ट तरीके से बनाया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की तरफ से लंबे समय से बहुउद्देशीय हाल की मांग की जा रही थी। जिसको विशेष प्रयास के बाद खेल मंत्रालय से स्वीकृत मिल गई है। एक माह में बजट मिलते ही इसका काम शुरू कराया जाएगा। इससे इनडोर के खेलों के लिए खिलाड़ियों को अभ्यास करने का बेहतर स्थान मिलेगा। इससे जनपद के खिलाड़ी देश ही नहीं विदेशों में झंडा गाड़ने में कामयाब होंगे। - गिरीश चंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed