फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MP's car stuck in the train, angry guard beaten the soldier

ाम में फंसी सांसद की गाड़ी, गुस्साए गार्ड ने सिपाही को पीटा

Wed, 21 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
MP's car stuck in the train, angry guard beaten the soldier
मडियाहू में चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी को सांसद बीपी सरोज के सुरक्षा गार्ड द्वारा पीते जाने पर स? - फोटो : JAUNPUR
मड़ियाहूं। नगर में निकाली जा रही श्रीराम रथयात्रा के दौरान जाम में मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज की गाड़ी को पास न कराने पर उनके निजी गार्ड ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही की पिटाई कर दी। सरेआम तिराहे पर गार्ड की करतूत देख लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराते हुए सांसद के वाहनों के काफिले को बाहर निकलवाया। सांसद ने पिटाई की बात से इंकार करते हुए सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम नगर में श्रीराम रथयात्रा निकाली जा रही थी। यातायात को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड लगाकर रास्ता रोका गया था। इसके चलते जाम की स्थिति बन गई थी। तभी मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज का काफिला तिराहे पर पहुंच गया। आगे के वाहन में सवार सांसद ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही साहब लाल यादव को गाड़ी पास कराने को कहा। सिपाही ने बताया कि श्रीराम रथयात्रा के चलते दूसरी गाड़ियां रोकी गई थीं। सांसद की गाड़ी आगे निकल ही रही थी कि पीछे की दूसरी गाड़ी से उतरे एक निजी गार्ड ने पिटाई करनी शुरू कर दी। सिपाही को पिटता देख वहां आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। गार्ड के वाहन को घेर लिया। इस वाहन में एक गनर और दो निजी गार्ड सवार थे। लोगों से घिरता देख निजी गार्ड भागकर गाड़ी में बैठ गया और शीशा बंद कर लिया। लोगों गाड़ी का शीशी और दरवाजा पीटने लगे। मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसएसआई ने स्थिति संभाली और गाड़ी को कोतवाली के भीतर किया। आक्रोशित लोगों को समझाकर वहां से हटाया। इस बाबत सीओ राजेंद्र कुमार का कहना था कि घटना संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed