{"_id":"6a3c2f9f5f0aba2748004e68","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-roadways-bus-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157715-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
शाहगंज- रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत मृतक विवेकानंद सिंह की फाइल फोटो। स्
शाहगंज। आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप बुधवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बस को कब्जे में लेकर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के शेरजहांपुर गांव निवासी विवेकानंद सिंह (45) बुधवार की सुबह एक रिश्तेदारी में आयोजित गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने की तैयारी में थे। बताया जाता है कि वह समारोह के लिए आवश्यक सामान खरीदकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार विवेकानंद सिंह का नगर क्षेत्र में भी नियमित आना-जाना था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। परिवार के मुखिया की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।