फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother Sheetla was worshiped in the form of Brahmacharini on the second day of Navratri

Jaunpur News: ब्रह्मचारिणी स्वरूप में नवरात्र के दूसरे दिन पूजी गईं मां शीतला

Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mother Sheetla was worshiped in the form of Brahmacharini on the second day of Navratri
धर्मापुर। मां शीतला चौकियां धाम में नवरात्र के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। तड़के सुबह मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने माता की आरती की। इसके बाद से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी। बारी- बारी से सभी श्रद्धालुओं ने हाथ में नारियल चुनरी, माला फूल लेकर माता शीतला का भव्य रूप में दर्शन पूजन किया। 40 हजार भक्तों ने दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि कथा के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया। इस कारण मां को ब्रह्मचारिणी कहा गया। नवरात्र के दूसरे दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर माता की पूजा अर्चना की जाती है। माता का शृंगार भी पीले वस्त्र से किया जाता है। मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को पीला रंग बहुत प्रिय है। साथ ही माता को पीले रंग के फूल, फल आदि अवश्य अर्पित किया जाता है। शीतला चौकियां धाम में सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का पीले वस्त्र, गेंदा, अड़हुल और गुलाब के फूल से भव्य शृंगार कर महंत विवेकानंद पंडा ने पूजन किया। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन माता रानी के जयकारों एवं घंटों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़ और सुल्तानपुर जनपद से भी आए श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, कड़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेका। मंदिर की ओर से बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था की देखरेख खुद सीओ सिटी देवेश सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed