फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother Kushmanda offered saffron kheer

Jaunpur News: मां कूष्मांडा को केसर खीर का लगा भोग

Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mother Kushmanda offered saffron kheer
धर्मापुर। मां शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्रि के चौथे दिन माता के कूष्मांडा स्वरूप का भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। कूष्मांडा स्वरूप में मां को केसर खीर के साथ पेड़े व मिश्री का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

शीतला चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य शृंगार कर पुजारी जयनारायण पंडा ने आरती की। मन्दिर खुलने के पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन माता रानी के जयकारों एवं घंटों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। वहीं पूर्वांचल के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुए सुख, शांति, समृद्धि, की कामना की। वहीं दर्शन-पूजन करने के पश्चात् दर्शनार्थी पवित्र कुंड के बगल में स्थित काल भैरव नाथ एवं मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन किए। महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

पुजारी जय नारायण पंडा ने बताया कि नवरात्र का चौथे दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। इस दिन विशेष पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जीवन में खुशहाली आती है और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर : गुड़हाई मोहल्ला के रामलीला मैदान पर स्थित मां शारदा देवी चौरा मंदिर पर चैत्र नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मां कूंष्मांडा का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

मंगलवार को महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर मां शारदा चौरा मंदिर में पहुंचकर 51 दीपों की आरती की। माता की आरती में सैकड़ों महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। साथ ही 21 प्रकार का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। विद्वान पंडित सिद्धार्थ महाराज ने बताया कि इस दिन विशेष पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जीवन में खुशहाली आती है और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed