{"_id":"6123e7248c79e43b33703df4","slug":"mother-jailed-after-murder-of-son-cried-hole-night-in-district-jail-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: बेटे की हत्या करने वाली मां को जेल, रो-रोकर सुना रही अपने गुनाहों की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: बेटे की हत्या करने वाली मां को जेल, रो-रोकर सुना रही अपने गुनाहों की कहानी
Tue, 24 Aug 2021 12:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:02 AM IST
सार
गुस्से में अपने कलेजे के टुकड़े को मौत की नींद सुलाने वाली मां ने बक्शा थाने में पहुंचकर अपने गुनाह को कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रविवार की शाम उसे जेल भेज दिया। आरोपी आरती शाम को जेल पहुंची तभी गेट पर ही अपने गुनाहों की कहानी खुद ही बताते हुए रोने लगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव निवासी आरती देवी जिला जेल में पहली रात ठीक से सो नहीं पाई। वह जेल में भी अपने गुनाहों की कहानी बताकर रो पड़ रही है। जेल प्रशासन उस पर लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
बसारतपुर गांव निवासी बंशराज की पत्नी आरती देवी ने दो दिन पहले अपने डेढ़ साल के बेटे शिवा की चाकू घोप कर हत्या कर दी थी। घर से पांच किमी दूर उमरपुर गांव के पास हाईवे किनारे झाड़ी में वारदात को अंजाम देने के बाद अपने किए पर पछताने लगी।
विज्ञापन
गुस्से में अपने कलेजे के टुकड़े को मौत की नींद सुलाने वाली मां ने बक्शा थाने में पहुंचकर अपने गुनाह को कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने रविवार की शाम उसे जेल भेज दिया। आरोपी आरती शाम को जेल पहुंची तभी गेट पर ही अपने गुनाहों की कहानी खुद ही बताते हुए रोने लगी।
विज्ञापन
जेल प्रशासन के अधिकारियों ने उसे समझाने बुझाने के बाद अन्य महिला बंदियों के बीच भेज दिया। जेल से जुड़े कर्मचारियों के मुताबिक महिला के आने के पहले ही सभी बंदियों को समझा बुझा दिया गया था कि उससे कोई बात न करें, लेकिन आरती खुद ही रोते हुए बार-बार अपने किए पर पछतावा कर रही है और रोते हुए पूरी कहानी बता रही है। इस बात की पुष्टि जेलर कुलदीप भदौरिया ने भी की। उन्होंने बताया आरोपी महिला खाना खा रही है।