फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother does not believe that Lalit can do this

मां को विश्वास ही नहीं कि ललित कर सकता है ऐसा

Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mother does not believe that Lalit can do this
सतहरिया। शिक्षक पात्रता परीक्षा में पकड़े गए ललित यादव (24) के परिवार के लोग हैरान हैं। मां फोटो देवी बार-बार यही कह रही हैं कि उनका बेटा ऐसा कर नहीं सकता है। वह तो बुखार होने के बाद भी एक सप्ताह पहले तैयारी करने की बात कहकर प्रयागराज गया था। मां ने बताया कि बेटा पढ़ने में लगा था, जब वह नौकरी पा जाता, तब उसकी शादी करने का सपना था।
विज्ञापन

पवारा थाना क्षेत्र के उमरगंज निवासी ललित कुमार यादव के पिता राम चंद्र यादव दिल्ली में पेंटर का काम करते थे। जबकि तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ललित डीएलएड करने के बाद पहली बार यूपी टीईटी में शामिल हुआ था। ललित की मां फोटो देवी बताती हैं एक सप्ताह पहले उसे (ललित) को तेज बुखार हो रहा था, लेकिन वह परीक्षा की तैयारी करने की बात कहकर प्रयागराज गया था। रविवार की रात आठ बजे उसके दोस्तों ने फोन करके बताया कि एसटीएफ उसे उठा ले गई। वह, ऐसा कर भी सकता है किसी को विश्वास नहीं है, क्योंकि वह पढ़ने में ठीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed