फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother dies, son injured due to the impact of an unknown four-wheeler

अज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से मां की मौत बेटा घायल

Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mother dies, son injured due to the impact of an unknown four-wheeler
थाना क्षेत्र के समीप हनुमानगढ़ी मंदिर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन

नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल पर पहुंचे परिजनों के बाद चीख पुकार मच गई। प्रतापगढ़ जिले के ढकवा थाना के पूरा गांव की 50 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी शिवप्रसाद खरवार अपने 28 वर्षीय पुत्र राहुल खरवार के साथ जौनपुर अपने पिता को अस्पताल में देखने आई थी। रविवार की शाम करीब सवा पांच बजे राहुल मां सुशीला को बाइक पर बैठाकर जैसे ही बक्शा थाना पार कर हाइवे मंदिर के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने जोरदार धक्का मारकर भाग गया। बाइक से सड़क पर गिरी सुशीला व राहुल को पहुंची पुलिस ने नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल का इलाज शुरू कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। उधर, शाम को पहुंचे परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed