फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother committed suicide by killing twins in Jaunpur she came from Mumbai two months ago

दर्दनाक: जौनपुर में जुड़वा बच्चों की हत्या कर मां ने की खुदकुशी, मासूमों के शव देख फटा सभी का कलेजा

Sat, 03 Sep 2022 07:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 03 Sep 2022 07:16 PM IST
सार

जौनपुर में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद फांसी पर लटक गई। बच्चों की उम्र 11 महीने थी। वारदात की जानकारी होने के बाद आसपास के गांवों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
Mother committed suicide by killing twins in Jaunpur she came from Mumbai two months ago
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में शुक्रवार की रात एक महिला ने दो बच्चों का गला घोंटकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस ने तीनों शव कब्जे में ले लिए। परिवार वालों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तरियारी गांव निवासी मनोज पाल का परिवार मुंबई में रहता है। उनके चाचा-चाची गांव में रहते हैं। शादी के बाद घर की देखरेख के लिए मनोज की पत्नी भी गांव पर रहती थी। मनोज मुंबई में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। करीब दो महीने पहले वह घर आए हैं। शुक्रवार की रात में वह गणेश उत्सव के भंडारे में चले गए।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब छह बजे जब घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो  नहीं खुला। मनोज ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर देखा तो 11-11 माह के जुड़वा बच्चे तन्वेश, तन्वी बिस्तर पर मृत पड़े थे और पत्नी सरोज (32) फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। मासूमों का शव देख हर किसी का कलेजा फट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mother committed suicide by killing twins in Jaunpur she came from Mumbai two months ago
जुड़वा बच्चे तन्वेश और तन्वी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने भी छानबीन की। मनोज ने बताया कि सरोज को मानसिक बीमारी की समस्या थी, उसका इलाज चल रहा था।
पढ़ेंः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला समेत तीन को कुचला, मौके पर ही मौत, मचा कोहराम

सीओ संजय वर्मा के अनुसार, जांच में पता चला कि सरोज ने बच्चों का गला दबाने के बाद और फंदा लगा कर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।  घटना के बाद से मनोज पाल बेसुध है। अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed