फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother arrested for murdering one and a half year old son by slitting her throat, goes to jail

Jaunpur News: डेढ़ साल के बेटे का गला रेतकर हत्या करने के मामले में मां गिरफ्तार, गई जेल

Thu, 29 Aug 2024 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mother arrested for murdering one and a half year old son by slitting her throat, goes to jail
नेवढ़िया। जेठपुरा भंजूपट्टी गांव के अनुसूचित बस्ती में 11 अगस्त को डेढ़ वर्षीय इकलौते बेटे का चाकू से गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने मां वंदना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मां ने उसी चाकू से अपना गला भी रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। आरोपी मां का काफी लंबा इलाज चला। ठीक होने के बाद पुलिस ने उसे बेटे की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं दादी की तहरीर पर पोते की हत्या के लिए बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बीएचयू में 18 दिनों के उपचार के बाद स्वस्थ होने पर बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जेठपुरा भंजूपट्टी गांव के अनुसूचित बस्ती निवासी प्रद्युम गौतम ने घर वालों से खिलाफ जाकर चार साल पहले वंदना से शादी की थी। दोनों में आए दिन किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। घटना के चार दिन पहले से खाना बनाने को लेकर पति पत्नी से झगड़ा चल रहा था। 11 अगस्त सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई। उसके बाद पति प्रद्युम काम करने चला गया, काम से जब शाम को घर लौटा तो घर में जाते ही नजारा देख हतप्रभ रह गया और चीखने व चिल्लाने लगा। दोनों खून से सने गंभीर रूप से घायल थे, आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। आस-पास के लोगों ने आनन-फानन मां बेटे को उपचार के लिए मड़ियाहूं ले गए। जहां बेटे को मृत घोषित कर मां वंदना की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, जहां डाॅक्टरों ने मां वंदना को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया था। वहीं सास इसराजी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने वंदना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर किया था। पुलिस ने बुधवार दोपहर वंदना को बीएचयू से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय ने बताया कि सास की तहरीर पर बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। वंदना का उपचार बीएचयू में चल रहा था, स्वस्थ होने पर आरोपी मां को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed