फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother and brother killed teenager girl after got pregnant in jaunpur

शर्मनाक: मां और भाई ने ही की हत्या, किशोरी के गर्भवती होने पर उठाया था खौफनाक कदम, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

Sun, 04 Jul 2021 11:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Jul 2021 11:01 PM IST
सार

बहन की तबीयत खराब होने पर महिला चिकित्सक को दिखाया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। भाई और मां जानना चाहते थे कि भ्रूण किसका है, लेकिन काफी दबाव बनाने के बाद भी किशोरी ने इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद मां और बेटे ने हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
Mother and brother killed teenager girl after got pregnant in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के भाई और मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस लाइन में एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि 29 जून की रात गायब किशोरी का शव अगले दिन तालाब के किनारे मिला था।

विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर पड़ोस के दो परिवारों के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के आठ माह की गर्भवती होने का पता चलते ही परिवार वाले शक के दायरे में आ गए थे। पुलिस ने किशोरी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि आरोपी भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। उसे महिला चिकित्सक को दिखाया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। भाई और मां जानना चाहते थे कि भ्रूण किसका है, लेकिन काफी दबाव बनाने के बाद भी किशोरी ने इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद मां और बेटे ने हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

29 जून की रात भाई किशोरी को घर के पास मक्के के खेत में ले गया। वहां उसका मुंह और नाक दबा दी। इससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद मां-बेटे ने शव तालाब के किनारे रख दिया। घटना को दूसरा रूप देने के लिए कमर से ऊपर के कपड़े निकाल दिए थे। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। जिन पांच लोगों के खिलाफ किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया था, उन्हें मुक्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed