{"_id":"611809848ebc3e399d4bbc7f","slug":"most-of-the-land-related-matters-came-in-the-police-station-day-jaunpur-news-vns6061275178","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना दिवस में जमीन से जुड़े आए अधिकांश मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना दिवस में जमीन से जुड़े आए अधिकांश मामले
विज्ञापन
जौनपुर जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े हुए आए। जिसपर संबंधित अधिकारी ने राजस्व और पुलिस की टीम बनाकर कर निस्तारित करने को कहा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा शाहगंज कोतवाली में जनता की समस्याओं की सुनवाई की गई। मेवालाल एवं लालचंद्र द्वारा भूमि विवाद की शिकायत की गई, जिसे मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायत को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर उनकी बातें सुनें, फिर भूमि-विवाद के मामलों का निस्तारण करें। भूमि विवाद के मामलों का निस्तारण पुलिस की टीम एवं राजस्व की टीम मिलकर करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें भूमि विवादों की आती है। इसका निस्तारण अभियान चलाकर करे तथा मौके पर टीम बनाकर भेजे। शहर कोतवाली में कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मीरगंज में रामायण यादव की अध्यक्षता समाधान दिवस का आयोजन किया गया। वहीं, गौराबादशाहपुर थाना परिसर में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी केके मिश्रा की अगुवाई में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि सभी 15 में से 1 मामलों का निस्तारण किया गया। जबकि शेष राजस्व से जुड़े मामले होने के कारण टीम बनाकर उसे निस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बक्शा थाना परिसर में समाधान दिवस पर जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष की तरफ से पहुंचे अधिवक्ता ने एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल से विवाद कर बैठे। मौजूद थानाध्यक्ष ने विपक्षी के मुवक्किल का शांतिभंग में चालान कर दिया। बक्शा गांव निवासी वादी ओमप्रकाश मिश्र व विजय मिश्र के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है। वादी ओमप्रकाश की शिकायत पर राजस्वकर्मियों ने मापी कर पूर्व में पथरगड्डी कर चुके है। मापी के बाद ओमप्रकाश निर्माण कर रहें है तो विपक्षी रोक रहे थे। मामला शनिवार को समाधान दिवस तक आ पहुंचा।
एसडीएम सदर ने दोनों पक्षों को मामला सुनने के दौरान बिना किसी आदेश के निर्माण कार्य रोक रहे जोखन को थाने पर बैठा लिया। महिलाओं के विरोध पर उन्हें भी महिला सिपाहियों ने पकड़ कर थाने लाया गया। इसी बात को सुनकर इस पक्ष के दो अधिवक्ता थाने पहुंच एसडीएम से निर्माण कार्य रोकने व शांतिभंग में थाने पर बैठने का विरोध किए। अधिवक्ता मामला न्यायालय में होने की बात कह निर्माण कार्य रोकने की बात कहते हुए विवाद करने लगे। एसडीएम ने अधिवक्ता से स्थगन आदेश आ जाने पर या विपक्षी की मापी के पश्चात हिस्सा निकलने पर पर पुन: कब्जा दिलाने की बात कही। एसडीएम व एसओ तथा विपक्षी अधिवक्ता द्वारा गरमा-गरम बहस के पश्चात पुलिस ने महिलाओं व जोखन को हिरासत में ले लिया।