फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than one lakh students will join examination of Purvanchal University

पूविवि की परीक्षा में शामिल होंगे एक लाख से अधिक छात्र

Tue, 11 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
More than one lakh students will join examination of Purvanchal University
जौनपुर। पूर्वांचल विवि की अधूरी परीक्षा को पूरा कराने लिए प्रशासन स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ ही सेमेस्टर परीक्षा की भी तैयारी हो रहा है। परीक्षा में करीब एक लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारी को अंतिम को इसके लिए बीएड, एलएलबी, बीफार्मा, बीसीए, एमएड, बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के छात्रों की सूची तैयार करा रहा है। अधूरी परीक्षा को शुरू कराने के लिए दो सितंबर की तिथि प्रस्तावित है। इसी बीच परीक्षा कार्यक्रम तय कर विवि के वेबसाइट पर अपलोड करना है। विवि प्रशासन छात्रों की सूची को अंतिम दे रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की मानें तो पीजी, बीएससी, बीएड, बीबीए, बीसीए, बीकाम, एलएलबी, बीएससी कृषि और एमएड के करीब एक लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छात्रों की संख्या का मिलान किया जा रहा है। परीक्षा में विश्वविद्यालय से पांच जिलों आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर और प्रयागराज जिले का एक कालेज संबद्ध हैं।
विज्ञापन

पूर्व में बने केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अधूरी परीक्षाएं पूर्व में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ही कराई जाएगी। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को तैयारी करने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए पांच जिलों में कुल 698 केंद्र बनाए गए थे। इन्हीं केंद्रों पर परीक्षाएं तय तिथि से शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर परीक्षा कराने के लिए दो सितंबर की तिथि प्रस्तावित की गई है। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कराने का निर्देश दे दिया गया है। - बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed