फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 4 lakh children will appear in the annual home examination of council schools

परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक गृह परीक्षा में शामिल होंगे 4 लाख से ज्यादा बच्चे

Sun, 13 Mar 2022 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
More than 4 lakh children will appear in the annual home examination of council schools
जौनपुर। जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों की परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू होंगी। विशेष प्राथमिक शिक्षा ने बीएसए को पत्र जारी कर परीक्षाएं तय तिथि पर कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा में जिले के 2807 विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के कुल 4.75 लाख छात्र शामिल होंगे। शासन ने पेपर छपवाने से लेकर परीक्षा कराने और रिजल्ट घोषित करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि शासन स्तर जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत प्रश्न पत्र की छपाई कराई जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी अपनी निगरानी में सभी विद्यालयों पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराएंगे। विद्यालय स्तर पर वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 22 मार्च से 27 मार्च तक होगी। वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन कराने के साथ ही रिजल्ट तैयार करने के लिए 28 से 30 मार्च तक का समय तय किया गया है। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही प्रगति रिपोर्ट छात्रों को उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेपर छपवाने के साथ ही परीक्षा कराने और कॉपियों का मूल्यांकन करा कर समय से रिजल्ट घोषित करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शासन से तय तिथि के हिसाब से परीक्षा कराकर बच्चों को समय से रिजल्ट दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed