फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traffic disrupted for three hours after tractor overturned on Godhna-Jarauna road in jaunpur

Jaunpur News: गोधना-जरौना मार्ग पर आठ किमी में 100 से अधिक गड्ढे, ट्रैक्टर पलटने पर तीन घंटे यातायात रहा बाधित

Wed, 20 Aug 2025 09:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 09:39 AM IST
सार

गोधना-निगोह मार्ग पर हुए गड्ढे परेशानी का सबब बन रहे हैं। यहां आए दिन वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। यही वजह है कि मंगलवार को यहां ट्रैक्टर पलटने पर तीन घंटे यातायात बाधित रहा। 

विज्ञापन
Traffic disrupted for three hours after tractor overturned on Godhna-Jarauna road in jaunpur
सड़क पर पलटा ट्रैक्टर- ट्राली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के गोधना-निगोह मार्ग पर ईंट लाद कर जा रहा ट्रैक्टर ट्राॅली समेत बीच सड़क पर सोमवार को सुबह पलट गया। इससे करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को 10 किमी की अधिक दूरी तय करनी पड़ी। सुबह 7 बजे से बंद रास्ता 10 बजे ट्रैक्टर के हटने के बाद खुल सका।
विज्ञापन


गोधना से जरौना जाने वाली 8 किलोमीटर लंबी सड़क पर 100 से अधिक गड्ढे हैं। जबकि यह मार्ग मछलीशहर-वाराणसी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रामपुर, रामनगर, निगोह और बरसठी जाने के लिए भी लोग इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। सोमवार की सुबह सात बजे मीरगंज की तरफ से गोधना की ओर इंटरलाॅकिंग का ईंट लाद कर जा रहा एक ट्रैक्टर भटहर नहर पुलिया से उतरते ही गड्ढे में ट्राॅली का पहिया जाने से पलट गया।
विज्ञापन


करीब 9 मीटर चौड़ी यह सड़क इस कारण पूरी तरह बंद हो गई। बड़े वाहनों को बदले हुए रास्ते से निकलना पड़ा। स्कूल जाने वाले वाहन के बच्चों को भी परेशान होना पड़ा। सुबह 10 बजे के बाद ट्रैक्टर को हटाने के बाद रास्ता चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल से नहीं हुई सड़क की मरम्मत

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत बीते पांच वर्षों से नहीं हुई है। इस कारण पूरे रास्ते भर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इन गड्ढों को पाटने तक की कवायद विभाग की ओर से नहीं की गई। हालांकि सोमवार को ट्रैक्टर पलटने की घटना के बाद से गड्ढों के भरे जाने की उम्मीद है।

बधवा भटहर मार्ग से होकर गुजरे लोग, 10 किमी अधिक का किया सफर
सोमवार को ट्रैक्टर पलटने के बाद से गोधना-जरौना मार्ग पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रूट डायवर्जन कर दिया। इस कारण लोगों को बधवा भटहर मार्ग से होकर जाना पड़ा। इस मार्ग से जाने पर लोगों को मछलीशहर या मीरगंज पहुंचने के लिए 10 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ी।

इस मार्ग से गुजरते हैं रोजाना 5000 से अधिक वाहन
गोधना जरौना मार्ग से रोजाना 5000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग मछलीशहर-वाराणसी हाइवे को मरीगंज थाने से जोड़ता है। इस मार्ग पर विद्यालय और बाजार भी पड़ते हैं। कुल मिला जुलाकर ग्रामीण अंचल का यह व्यस्ततम मार्ग है, बावजूद इसके संबंधित विभाग के लोग इसे बनवाने की जहमत नहीं ले रहे।

इस मार्ग के लिए कई दिन से शिकायत आ रही है। कागजी औपचारिकताएं पूरी करने में समय लग रहा है। फिलहाल सोमवार को ट्रैक्टर पलटने की घटना को देखते हुए संबंधित ठेकेदार को तत्काल गड्ढों को भरने का निर्देश दिया है। जल्द ही सभी गड्ढे भरे जाएंगे। -नीरज कुमार, एक्सईन पीएमजीएसवाई  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed