सेंट्रल ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निर्देशिका प्रो. रंजना प्रकाश ने कहा कि 11 और 12 फरवरी को विश्वविद्यालय में होने वाले जाब फेयर में परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रम बीटेक, बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीफार्मा, माइक्रोबायोलॉजी, बीए, बीएससी, बीकाम, एमएससी के विद्यार्थियों के लिए 25 से अधिक कंपनियां आ रहीं हैं। इसमें 800 महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उनका उसी दिन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। विद्यार्थियों से ड्रेसकोड या फार्मल ड्रेस में आएं। बाहर से आएं विद्यार्थियों को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए 10 डेस्क पर वालेंटियर मदद के लिए तैनात रहेंगे। विश्वविद्यालय परिसर के आने वाली कंपनियों में जेनपैक्ट, टेक महिंद्रा, इक्स्ट्रामार्क, जारो इजुकेशन, आरवन आरसीएम, बजाज कैपिटल,युरेका फोर्ब्स (केवल बीबीए), श्रीराम फॉर्च्यून सॉल्यूशन लिमिटेड, एटीएस इंडिया, टैलेंट कॉर्नर एचआर सर्विसेस, होस्टेलों (केवल बीबीए), सिलारिस इंफॉर्मेशन (मैक्स लाइफ), इंफोसिस (ऑफ रोले), एक्सक्रिनो, ट्टोयस बाजार, सिग्निटी पैरोल (हायरिंग फार पेमेंट, गूगलेपे, फोनेपे, फ्यूचर ग्रुप), एक्सपेरिस आईटी (सीएसई आईटी) , आदि कंपनियां विद्यार्थियों के साक्षात्कार लेगी। इस अवसर पर प्रो. ए.के. श्रीवास्तव, डा. राजकुमार, डा. सुनील कुमार, श्याम त्रिपाठी आदि मौजूद थे।