फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Modern rag house in name only

Jaunpur News: सिर्फ नाम का आधुनिक चीर घर, न डीप फ्रीजर है न डॉक्टर

Tue, 16 Jul 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Modern rag house in name only
करंजाकला। सिद्दीकपुर स्थित आधुनिक चीरघर में सुविधाओं का अभाव है। न तो यहां शवों को रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था है और न ही यहां नियमित डॉक्टर बैठते हैं। प्रशासन का दावा है कि यहां एक साथ आठ शव रखे जा सकेंगे। हालांकि ऐसा होता नहीं दिख रहा है। 114.83 लाख रुपये की लागत से बने इस चीर घर में 24 घंटे पोस्टमार्टम की व्यवस्था भी नहीं शुरू हो सकी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के परिसर में इसी वर्ष से शुरू आधुनिक चीर घर के 24 घंटे संचालित होने का प्रशासन की ओर से दावा किया गया था, लेकिन पूर्व से चली आ रही व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस आधुनिक चीर घर को इसी वर्ष मार्च महीने में चालू किया गया था। प्रशासन ने आधुनिक चीर घर में डीप फ्रीजर में एक साथ 8 शव रखने की व्यवस्था का भी दावा किया था लेकिन डीप फ्रीजर न हो पाने के कारण शव नहीं रखे जा रहे हैं। शव को बाहर ही रखना पड़ता है। यहां दो नियमित डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति की जानी थी, वह भी अभी तक नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम न हो पाने के कारण शवों को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में रखा जाता है। चिकित्सकों के कमी व सुविधाओं के अभाव में इस सुविधा का उपयोग पुलिस व स्वास्थ्य विभाग नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


कोट...

चिकित्सकों व स्टाफ की तैनाती के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही उपकरणों की भी मांग की गई है। जल्द ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

- डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed