फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLA arrived with 24 laborers to clean the canal

नहर की सफाई के लिए 24 मजदूर लेकर पहुंचे विधायक

Thu, 26 Aug 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
MLA arrived with 24 laborers to clean the canal
नहर में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर आंदोलित किसानों द्वारा सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर एई और जेई को बंधक बनाये जाने के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को केराकत के विधायक दिनेश चौधरी 24 मजदूरों को साथ लेकर नहर सफाई के लिए मौके पर पहुंचे। नहर की सफाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। नहर विभाग की ओर से भी 36 मजदूर लगाए गए हैं। विधायक ने निर्देश दिया कि जब तक पानी टेल तक न पहुंच जाए, सफाई का काम चलता रहेगा।
विज्ञापन

शारदा सहाय खंड 36 के केराकत रजवाहा में त्रिलोचन स्थित डिंगुरपुर रेलवे क्रासिंग पुलिया के पास कूड़ा एकत्र होने के कारण नहर का पानी आगे नहीं जा पाता। यह समस्या पिछले चार साल से बनी हुई है। इससे नाराज किसानों ने पिछले दिनों जेई और एई को डाक बंगला में बंधक बना लिया था। एक सप्ताह के भीतर पानी टेल तक पहुंचाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed