{"_id":"62c08b2bb23a343d3804a88b","slug":"mistaking-the-girl-s-lover-the-drug-addict-was-beaten-up-and-handed-over-to-the-police-jaunpur-news-vns661970181","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का प्रेमी समझ नशेड़ी युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का प्रेमी समझ नशेड़ी युवक को पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के एक गांव की युवती के प्रेमी को पकड़ने के चक्कर में ग्रामीणों ने रास्ते से गुजर रहे एक नशेड़ी युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, 112 नंबर की पुलिस को बुलाकर भी सौंप दिया। ग्रामीणों को सुबह जानकारी होने पर ग्रामीण शिकायत करने से कतराने लगे। वहीं, पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया।
एक गांव की युवती का पड़ोस के ही गांव निवासी एक युवक से प्रेम चल रहा था। इसके चलते युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर भी आया जाया करता था। इससे आजिज होकर गांव के लोग उसके प्रेमी की पिटाई करने की ठान ली। बृहस्पतिवार की रात जब युवती का प्रेमी आधी रात को अपने प्रेमिका के घर मिलने पहुंचा तो पहले से घात लगाए ग्रामीणों ने हल्ला कर उसे पकड़ने के लिए दौड़े। मौके की नजाकत को भांपते हुए प्रेमी अपनी प्रेमिका के गांव से भाग निकला। वहीं, पड़ोस गांव निवासी एक नशेड़ी युवक नशे की हालत में रास्ते से गुजरते हुए दिखा। जिसे ग्रामीणों ने युवती के प्रेमी को समझ कर जमकर पिटाई कर दी। काफी संख्या में ग्रामीणों से पीटता देख किसी ने मामले की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। जहां 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पीटते नशेड़ी युवक को सुरेरी थाने ले आई। जहां थाने पर शुक्रवार को देर शाम तक पुलिस लिखित शिकायत मिलने का इंतजार करती रही। शिकायत न मिलने पर पुलिस ने नशेड़ी युवक को शुक्रवार की देर शाम उसके परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश राय ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर 112 नंबर की पुलिस थाने लाई थी। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिलने पर युवक को छोड़ दिया गया।