फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Missing girl's body found in pond

घर से गायब युवती की तालाब में उतराई मिली लाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in pond
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के छबीलेपुर तरहटी गांव स्थित तालाब में बुधवार को गांव की निवासी युवती की लाश उतराई मिली। पुलिस के मुताबिक युवती के घरवालों ने दो दिन पहले ही उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन, मंगलवार की शाम सूचना दी के वह मिल गई है। लेकिन, रात में युवती फिर घर से गायब हो गई थी।
विज्ञापन

छबीलेपुर तरहटी गांव निवासी शिवचरण यादव की 18 वर्षीय बेटी मोनिका सोमवार की रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी तो घरवाले रात भर उसे ढूंढते रहे। मंगलवार को परिजनों ने युवती के गायब होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि शाम को परिजन उसे खोजकर समीप के एक गांव से घर लाए। साथ ही उसके मिलने की सूचना थाने पर भी दे दी। परिवार के मुताबिक मंगलवार की रात ही वह घर से अचानक फिर गायब हो गई। जिसके बाद वह उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन, कुछ नहीं पता चला। इसी बीच बुधवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने शिवचरण के घर से सौ मीटर दूर सिवान में स्थित तालाब में युवती का शव देख सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया। परिजनों से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं, घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शव कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed