{"_id":"6608e236d2ddcffc85017e6b","slug":"miscreants-shot-young-man-at-dhaba-dead-in-jaunpur-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ढाबे पर युवक की गोली मार कर हत्या, शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ढाबे पर युवक की गोली मार कर हत्या, शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Sun, 31 Mar 2024 09:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2024 09:41 AM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस बदमाशों को पहचानने में जुटी है।
विज्ञापन
शहजाद की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड स्थित एक ढाबे पर बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक के भांजे को गोली मार दिया। इलाज के दौरान जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौक़े पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. अजय पाल शर्मा भी पहुँचे।
उन्होंने बताया कि चोरसंड गांव के पास जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर एक ढाबा है, जहां बीती रात कुछ बदमाश ढाबे खाना खाने आये और जबरन शराब पीने लगे। तब कैश काउंटर संभाल रहे ढाबा संचालक के भांजे शहजाद ने बदमाशों को शराब पीने से मना किया। इस बात को लेकर बदमाशों में और शहजाद में कहा-सुनी होने लगी। कहा सुनी के बाद सभी बादमाश वहां से कार से चले गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उन्हीं में से दो बादमाश पुनः बाइक से ढाबे पर पहुंचे और शहजाद से सिगरेट मांगने लगे। जैसे ही शहजाद सिगरेट देने के लिए झुका तभी एक युवक ने पिस्टल से दो गोलियां शहजाद को मार दी। इलाज के दौरान जाते समय शहजाद (25) की मौत हो गयी। मृतक लाल दरवाजा थाना सरायख्वाजा का रहने वाला है।
सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस बदमाशों को पहचानने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्दी ही गिरफ्तारी होगी।