{"_id":"67ca6eb41600294f7f04df8d","slug":"miscreants-looted-4-lakh-rupees-from-groom-father-during-wedding-procession-in-jaunpur-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बरात में जश्न के बीच चार लाख की लूट, दूल्हे के पिता से रुपये से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बरात में जश्न के बीच चार लाख की लूट, दूल्हे के पिता से रुपये से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश
Fri, 07 Mar 2025 09:27 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 07 Mar 2025 09:27 AM IST
सार
Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले में बरात में आए दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने चार लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस को मामले की जानकारी देते पीड़ित दूल्हे के पिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज-नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक पैलेस में आई बरात में द्वारचार के दौरान दुल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूटकर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ये है मामला
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी ग्यानचंद जायसवाल के बेटे की बरात जौनपुर शहर के आजमगढ़ मार्ग स्थित शाहगंज पैलेस में आई थी। देर रात बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। जैसे ही आजमगढ़ मार्ग स्थित नई सब्जी मंडी के पुलिस चौकी के समीप बरात पहुंची।
विज्ञापन
दूल्हे के पिता के मुताबिक, इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे। जिसमें से एक बदमाश बाइक से उतरकर रुपये से भरा बैग लूट लिया और बाइक पर सवार होकर सभी बदमाश भाग निकले। बैग में चार लाख रुपये थे।
विज्ञापन
शोर सुनकर मौके पहुंची भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।