फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Miscreants failed to kidnap, injured the teenager

Jaunpur News: अगवा करने में नाकाम बदमाशों ने किशोरी को किया घायल

Fri, 23 Jun 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Miscreants failed to kidnap, injured the teenager
केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार की शाम को शौच के लिए निकली एक किशोरी को कुछ बदमाश अगवा करने का प्रयास किए। उसी समय किशोरी के परिवार से किसी के आने की वजह से बदमाश धारदार हथियार से किशोरी पर हमला करते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी बुधवार की देर शाम अपने घर से थोड़ी दूर बने शौचालय में अपनी चाची के साथ जा रही थी। अंधेरा होने के कारण किशोरी की चाची टार्च लेने के लिए उसे वहीं छोड़कर अपने घर चली गईं। इसी बीच कुछ बदमाश आए और किशोरी का मुंह दबाकर पकड़ लिए। उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। उसी समय किशोरी की चाची वापस आ गई और आते ही टार्च जला दी। रोशनी हो जाने से अपने मंसूबे में नाकाम बदमाशों ने उसे धारदार हथियार से घायल कर दिया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने घायल किशोरी को एक निजी अस्पताल में दिखाया। चौकी प्रभारी युगल किशोर राय का कहना है कि तहरीर मिली है और जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed