फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   misbehavior with a sleeping girl at home

घर में सो रही किशोरी से दुराचार

Sat, 23 Apr 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
misbehavior with a sleeping girl at home
मीरगंज। पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात अपने घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को पीडि़ता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। आरोपी बिहार का रहने वाला है और वह अपने दो अन्य साथियों के साथ यहां रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात घर में सो रही एक किशोरी के बड़े भाई की तबियत खराब थी, जिसे घर के लोग दवा दिलवाने मछलीशहर गए थे। जबकि घर पर किशोरी और उसकी बहन का छोटा बेटा था, जो साथ में सो रहे थे। किशोरी का आरोप है कि घर के बगल स्कूल में रुके बिहार के तीन मजदूर उसके घर पहुंचे। टार्च जलाकर अंदर आए, पानी मांगकर पीए और चले गए। इसी दौरान उनके साथ आया बिहार के खगडि़या जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी अंकित पुत्र लालमणि उसका मुंह दबाकर उठा ले गया और पुलिया के नीचे ले जाकर दुराचार किया, तभी किसी के आने की आहट सुनाई दी, जिसके बाद आरोपी भाग गया।। इधर, घर आए परिजनों से आपबीती सुनाकर पीडि़ता रो पड़ी। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। रात में ही डायल 112, पंवारा पुलिस और सीओ मछलीशहर अतर सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी हासिल की। साथ ही बिहार से आए तीनों मजदूरों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। बताते है कि मजदूर किसी कंसट्रक्सन के काम करने वाले ठेकेदार के साथ काम करते थे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह और पंवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़ता ने एक ही आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीडि़ता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed