फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mirganj - Mungrabadshahpur million theft

मीरगंज-मुंगराबादशाहपुर में दस लाख की चोरी

Wed, 09 Sep 2015 12:57 AM IST
Mirganj - Mungrabadshahpur million theft
Mirganj - Mungrabadshahpur million theft Updated Wed, 09 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mirganj - Mungrabadshahpur million theft

विज्ञापन
मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियाव भोज का पूरा निवासी विद्या प्रकाश  पाण्डेय का पूरा परिवार मुम्बई रहता है। अभी एक सप्ताह पूर्व ही सभी लोग घर से मुमब्ई  गये थे। सभी को बेटे की शादी में फरवरी में घर आना था इस नाते घर की महिलाओं का आभूषण भी यहीं  छोड गये थे। बीती रात चोरो ने दोनो मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात समेत छह लाख की सम्पत्ति चोर उठा ले गए। सुबह दरवाजा खुला देख पड़ोसियों ने फोन से सूचना दी। विद्या प्रकाश ने अपने रिश्तेदार को घर भेजकर आलमारी और बाक्स में रखे आभूषण आदि की जांच कराई तो पता चला सारा माल चोर समेट ले गए थे। रिश्तेदार के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी गई है। चौकी इंन्चार्ज जंघई एन आर सरोज ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।

मुंगराबादशाहपुर और सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनवीरपुर निवासी भीमा शंकर यादव के परिवार के लोग सोमवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। रात में छत के रास्ते चोर आंगन में उतरे और सभी घरों का ताला तोड़कर खंगाल डाला। घर में रखे नकदी व आभूषण समेत चार लाख से अधिक की सम्मत्ति चोर उठा ले गए। सुबह परिवार के लोग उठे तो घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed