फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minor girl gang raped

किशोरी के साथ गैंगरेप

Wed, 04 Mar 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Wed, 04 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Minor girl gang raped
तीन युवकों ने 26 फरवरी को दोपहर बाद खेत को गई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर घर वालों ने अचेत किशोरी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को पीडि़त के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
26 फरवरी को दोपहर दो बजे के आसपास खेत जाने के लिए निकली थी। आरोप के अनुसार पहले से घात लगाए तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और खींचकर अरहर के खेत में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। इससे किशोरी अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। खेत में काम कर रही एक महिला की नजर किशोरी पर पड़ी तो उसने उसके घर वालों को सूचना दी।

घरवालों ने आनन-फानन में उसे जौनपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पीडि़त के घरवाले आरोपियों की धमकी से सहमे थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली वे पीडि़त के पिता के साथ मंगलवार को थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीडि़त को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।


उधर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतरेंगे। गौराबादशाहपुर थोन के एसओ ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed