फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   minor girl brutally murdered by stuffing cloth in her mouth in jaunpur she was pregnant for eight months police suspects family members

जौनपुरः मुंह में कपड़ा ठूंसकर की गई किशोरी की हत्या, आठ माह की थी गर्भवती, पुलिस को परिजनों पर शक

Fri, 02 Jul 2021 03:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jul 2021 03:53 PM IST
सार

जौनपुर जिले के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। सुबह उसका शव घर से सात सौ मीटर दूर तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस परिवार के लोगों को भी शक की नजर से देख रही है। 

विज्ञापन
minor girl  brutally murdered by stuffing cloth in her mouth in jaunpur she was pregnant for eight months police suspects family members
किशोरी का शव घर से सात सौ मीटर दूर तालाब के किनारे मिला था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के  बदलापुर थाना क्षेत्र एक गांव में बीते बुधवार की सुबह जिस किशोरी का शव मिला था उसकी हत्या मुंह में कपड़ा ठूंसकर की गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वह आठ माह की गर्भवती थी। जांच में शक की सुई करीबियों पर जा रही है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


गांव की 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। सुबह उसका शव घर से सात सौ मीटर दूर तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की हालत देखकर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आया कि किशोरी आठ माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।  घटना की छानबीन में जुटी पुलिस परिवार के लोगों को भी शक की नजर से देख रही है। हर संभावित बिंदुओं पर पुलिस छानबीन में जुटी है। सीओ चोब सिंह का कहना है कि किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed