फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minor cuts , hundreds of acres of crops submerged

माइनर कटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 04 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 04 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Minor cuts , hundreds of acres of crops submerged
क्षेत्र के बेलापार और लखनीपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड 36 की माइनर कटने से सैकड़ों एकड़ गेहूं, गन्ना, चना, सरसों, मटर आदि फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


इन गांवों में एक दर्जन से अधिक घर भी पानी से घिर गए हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। किसानों ने भारी मशक्कत के बाद कटी हुई नहर को बांधने में सफलता पाई। अब पानी में डूबी फसल को बचाने के लिए किसान परेशान हैं।

बेलापार गांव में विंदेश्वरी के घर के पास रात में किसी समय माइनर कट गई। सुबह जब लोग सो कर उठे तो खेतों में पानी भर गया था। खेत डूबने के बाद पानी बस्ती की ओर बढ़ रहा था। ठंड के बावजूद भी किसान फसल को बचाने के लिए सुबह ही बर्फ जैसे पानी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद ईंट और प्लास्टिक की बोरी में मिट्टी भरकर लोगों ने कटी हुई माइनर को बांधने में सफलता पाई।
विज्ञापन


 उधर खेतों में डूबा पानी आगे के खेतों में न बढ़े इसके लिए भी लोग फावड़ा लेकर मेड़ ऊंची करने में जुट गए। पूरे दिन लोग अपनी फसल बचाने में जुटे रहे। नौपेड़वा से बेलापार और उटरूखुर्द को जोड़ने वाली सड़क भी पानी में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलापार निवासी रामसरन, रामदवर, बलिराज, महंथू, राजबली, बब्लू, बरन, रामसुमेर, प्रताप कुमार, पल्टू राम, और उटरूखुर्द गांव निवासी किसान रामलगन सिंह, रामदुला, जगदीश, अनिल सिंह, प्रताप सिंह, अमीचंद्र सिंह समेत पचास से अधिक किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई।


लखनीपुर गांव में भी माइनर के कटने से फसल पानी में डूब गई। खेत तालाब सरीखे नजर आ रहे हैं। यहां भी गांव के किसानों ने कटी हुई माइनर को बांधने में सफलता पा ली। किसानों ने माइनर में पानी कम करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed