फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Migrants hold responsibility for educating the navy

प्रवासियों ने थामी नौनिहालों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी

Tue, 09 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Migrants hold responsibility for educating the navy
प्रवासियों ने संभाली शिक्षित करने की जिम्मेदारी
विज्ञापन

- प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के शिक्षकों ने पढ़ाई के लिए घर-घर जाकर किया संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकरारा। लॉक डाउन के कारण बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के लिए नित नए नवाचार हो रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के प्रधानाध्यापक डॉ. अमित सिंह ने नई पहल करते हुए गांव के बच्चों को शिक्षित करने के लिए उन लोगों का सहयोग मांगा है, जो लॉक डाउन के कारण अन्य शहरों से गांव आए हैं।

डॉ. सिंह की इस पहल को मूर्त रुप देने के लिए गांव में स्वदेश दल का गठन किया गया है। इस दल में गांव के युवा शामिल हैं। यह बच्चों को दीक्षा एप, यू-ट्यूब, मिशन प्रेरणा वीडियो, दूरदर्शन व आकाशवाणी के माध्यम से शिक्षण कार्य कराएंगे। प्रवासी गांव के बच्चों व ग्रामवासियों को मोबाइल रिपेयर, इलेक्ट्रिशियन आदि का काम सिखाएंगे। मंगलवार को बीईओ राजीव कुमार यादव ने अभिभावकों को गूगल मीट व दीक्षा एप के बारे में बताया। इन्होंने ऑनलाइन संवाद स्थापित कर प्रवासी युवाओं को इसके लिए बधाई दी। इस अभियान में गांव के जयमूर्ति यादव, अभियंता अतुल सिंह, उत्तरांचल में प्रोफेसर व गांव निवासी डॉ प्रदीप मौर्य, शिक्षक मनोज कुमार, मंजू जैसवार, अमर बहादुर यादव, शिवम सिंह सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed