फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Middle-aged dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Tue, 11 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged dies after being hit by train
केराकत। औडि़हार-जौनपुर रेलखंड पर केराकत स्टेशन पर सोमवार की सुबह रेल लाइन पार कर रहे व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। इस दौरान रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद होने से आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन

औडि़हार-जौनपुर रेलखंड पर केराकत स्टेशन पर करीब 11 बजे डेहरी गांव निवासी महेंद्र वर्मा (55) प्लेटफार्म से उतरकर पटरी पार कर रहे थे। तभी जौनपुर से औडि़हार की तरफ जा रही मालगाड़ी के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के चलते मालगाड़ी करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद रहा। इससे केराकत-देवगांव मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पटरी से शव को कब्जे में लिया, जिसके बाद मालगाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हुई। इसके बाद, क्रांसिग का फाटक खुलने पर आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान डेहरी गांव निवासी कमलेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर मृत व्यक्ति की पहचान अपने पिता महेंद्र वर्मा के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed