{"_id":"58a9efa24f1c1b0970d85135","slug":"micro-observar-took-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो आब्जर्वर को बताई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो आब्जर्वर को बताई जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
टीडी इंटर काॅलेज में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद प्रेक्षक और अन्य अधिकारी।
विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए लगे माइक्रो आब्जर्वर को रविवार को टीडी इंटर कॉलेज में प्रेक्षकों की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उनके चुनाव संबंधी कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही चलचित्र के माध्यम से भी जिम्मेवारी बताई गई। इस दौरान 505 माइक्त्रसे आर्ब्जबरों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि माइक्रो आर्ब्जबर मतदान कार्मिक के दिए जा रहे प्रशिक्षण एवं तकनीकी ईवीएमए वीवी पैट की जानकारी प्राप्त कर लें। जिससे आप लोग मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का निदान कर सकें। सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक दयाराम ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां सात मार्च को बूथों के लिए रवाना होंगी। उनके लिए विधानसभावार स्थल का चयन कर दिया गया है।
वे अपने संबंधित विधानसभा के स्थल से बूथों के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा सदर, मल्हनी व शाहगंज की पोलिंग पार्टियां बीआरपी से, मछलीशहरए मुंगराबादशाहपुर व बदलापुर की पोलिंग पार्टियां टीडीपीजी कॉलेज से, केराकत, जफराबाद व मड़ियाहूं की पोलिंग पार्टियां राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज जगदीशपुर से प्रस्थान करेंगी। प्रभारी प्रशिक्षण रामनारायण यादव ने कहा कि कार्मिक द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान अपने साथ अनुमंय फोटोयुक्त पहचान पत्र लाएं।
विज्ञापन
साथ ही जिस विधानसभा में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। उस विधानसभा निर्वाचक नामावली की भाग संख्या व निर्वाचक क्रम संख्या पूर्व से कर लें। जिससे प्रारूप 12 पूरित एवं हस्ताक्षरित कर सह डाकमत सुविधा केन्द्र पर अपना मतदान कर सकें। प्रशिक्षण में प्रेक्षकगण बदलापुर शुभ्रा वर्मा, शाहगंज विश्वनाथ चौधरी, जौनपुर ए. मुइवा, मल्हनी अभय ए, मुंगराबादशाहपुर एसपीके पाटिल, मछलीशहर चंदर, मड़ियाहूं पाल आरए, जफराबाद कांडा सामी व केराकत हिमाजी नाइक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।