{"_id":"668ae892651837a5850f77a6","slug":"meter-reader-beaten-five-named-two-unidentified-sued-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-118418-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मीटर रीडर की पिटाई, पांच नामजद, दो अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मीटर रीडर की पिटाई, पांच नामजद, दो अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
मीटर रीडर पद पर कार्यरत मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राम चौकी गांव के धीरेंद्र तिवारी की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इस मामले में उसने रविवार को थाने में पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि वह विद्युत उपकेंद्र जंघई में मीटर रीडर के पद पर कार्यरत हैं। क्षेत्र के थाना मीरगंज के बभनियांव गांव में मीटर लगाने को लेकर कुछ लोगों से वाद-विवाद हो गया था। धीरेंद्र गरियांव बाजार में किसी सरकारी कार्य से ही गया था कि उसी समय काले रंग की स्कॉर्पियों से आए 7-8 लोग उसकी पिटाई करने लगे।
हमला करने वालों में गौरव मालवीय, भीम यादव और गुलाब यादव निवासी बभनियांव, आशीष सिंह, शीतला सिंह निवासी चौकी कला थाना मीरंगज और दो अज्ञात शामिल थे। इन लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और 20 हजार रुपये लूटने का आरोप है। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद