फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   mentally deranged youth burnt alive in Jaunpur doubts of self immolation police investigation start

दिल दहलाने वाली घटना: जौनपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक जिंदा जला, आत्मदाह की आशंका

Sun, 13 Mar 2022 02:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Mar 2022 02:21 PM IST
सार

जौनपुर के रामनगर गांव में रविवार अलसुबह एक अपने घर में जिंदा जल गया। गांव वालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। सूचना पर पहुंची  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
mentally deranged youth burnt alive in Jaunpur doubts of self immolation police investigation start
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले से दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। सिकरारा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार अलसुबह मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक जिंदा जल गया। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। युवक द्वारा आत्मदाह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे की वजह तलाशने के साथ ही परिजनों से पूछताछ भी की। पड़ोसियों से भी पुलिस ने पूछताछ की और पाया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। जानकारी के मुताबिक रामनगर गांव निवासी स्वर्गीय शिव सिंह के दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन


सबसे छोटा पुत्र विनीत कुमार सिंह उर्फ बिक्कू (25) की बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त था। रविवार अलसुबह विक्कू के घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। अंदर से बंद विक्कू के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में रखे सामानों के बीच विक्कू बुरी तरह जल चुका था। ग्रामीण इस घटनास्थल का नजारा देख हक्का-बक्का रह गए। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष राय पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त विक्षिप्त युवक के साथ कोई नहीं रहता था।

पहले मां साथ रहती थी लेकिन इनदिनों उसका भी कुछ पता नहीं है। उसका एक भाई लखनऊ में नौकरी करता है। फिलहाल गांव में परिवार का कोई सदस्य नहीं है। ऐसे में हत्या और आत्महत्या के साथ ही हादसे की संभावना भी पुलिस देख रही है। 

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हालत गंभीर

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव निवासी राम आशीष (40) रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed