{"_id":"60dcb4c98ebc3e30e8671fad","slug":"memorandum-submitted-to-the-city-magistrate-against-the-removal-of-encroachment-jaunpur-news-vns5979064125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के हटाने के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के हटाने के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की नेतृत्व में बुधवार को प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री से मिला और ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने का विरोध किया।
व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन इसपर गंभीरता से विचार करें। कोरोना काल में व्यापारी पहले से ही हताश और परेशान हैं, उन्हें और परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मांग की कि कुछ व्यापारी नाली के ऊपर जो लोहे का फोल्डिंग ग्रिल लगाए हैं उन्हें उसकी अनुमति देने का कष्ट करें, जिससे की बुजुर्ग महिलाएं और बच्चों को अपने घरेलू सामान व्यापारी से खरीदने में कोई दुर्घटना ना हो। नाली के ऊपर अतिक्रमण हटाते समय अंदर का दुकान और मकान क्षतिग्रस्त ना होने पाए, पटरी पर अस्थाई रूप से लगाए ठेले व खोमचे को स्थाई स्थान देकर उनके जीवन यापन की व्यवस्था की जाए, चार पहिया वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए, हर दुकान के सामने कम से कम ढाई फीट का सीढ़ी दुकान पर जाने के लिए अनुमति दीे जाए, पुराने समय के निर्मित दुकान की कुर्सी ऊंची होने के कारण उसका दरवाजा बंद करने व ताला बंद करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, दुकानदारों को घर वह दुकान में आने जाने के लिए नाली पर बगैर कुछ रखे दिक्कत आ रही है। प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने कहा की प्रशासन को व्यापारियों की मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देते हुए अतिक्रमण हटाना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरी, रेडीमेड संघ के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, संतोष सोथालिया, राहुल गुप्ता ‘रिकी‘ मनोज तिवारी, सत्य प्रकाश जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह, लोकेश साहू, दिनेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार साहू, दिलीप सिंह, रामकुमार साहू, अनिल वर्मा आदि उपस्थित रहे।