फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Memorandum submitted for night shelter at Jaunpur Junction and City Station

Jaunpur News: जौनपुर जंक्शन और सिटी स्टेशन पर रैन बसेरे के लिए सौंपा ज्ञापन

Sun, 28 Dec 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for night shelter at Jaunpur Junction and City Station
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जौनपुर जंक्शन व सिटी स्टेशन पर अस्थाई रैन बसेरा व अलाव का प्रबंध करने के लिए जौनपुर स्टेशन अधीक्षक राम प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व के 10 वर्षों से लगातार जौनपुर जंक्शन एवं सिटी स्टेशन पर रैन बसेरा और अलाव का प्रबंध किया जाता था, लेकिन इस समय कोहरे व गलन के बावजूद भी अभी तक यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन के तरफ से किसी भी तरह का प्रबंध नहीं किया गया है, जबकि सभी ट्रेनें लेट से चल रही है। जौनपुर जंक्शन स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल उत्तर रेलवे डीआरएम से फोन के द्वारा व्यापार मंडल के अध्यक्ष से बात कराया डीआएम ने व्यापार मंडल अध्यक्ष को आश्वासन दिया गया कि प्रदेश सरकार का सहयोग लेते हुए अस्थाई रैन बसेरा जल्द ही बनाया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय केडिया ने कहा कि प्रशासन और रेलवे विभाग को अतिशीघ्र अलाव के साथ रैन बसेरा की व्यस्था करना चाहिए, जिससे किसी प्रकार का दुखद घटना न हो। इस मौके पर संतोष साहू, विजय गुप्ता, हफिज शाह, यशवंत साहू, शुभम बरनवाल, शाहिद मंसूरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed